आगरा के एक होटल में रूसी व्यक्ति मृत मिला

आगरा के एक होटल में रूसी व्यक्ति मृत मिला

आगरा के एक होटल में रूसी व्यक्ति मृत मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 19, 2021 7:55 pm IST

आगरा, 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में एक होटल में सोमवार को एक रूसी व्यक्ति का शव मिला।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रूस के मॉस्को निवासी फिलिपोव ओलेग के रूप में हुई है। वह लगभग 55 साल का था।

सदर क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने या मस्तिष्काघात की वजह से हुई है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में