संजीव बालयान के भाई का कोरोना वायरस के कारण निधन

संजीव बालयान के भाई का कोरोना वायरस के कारण निधन

संजीव बालयान के भाई का कोरोना वायरस के कारण निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 18, 2021 6:56 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 18 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान के भाई जितेंद्र बालयान का कोविड-19 के कारण दिल्ली के एम्स में मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी।

जितेंद्र, संजीव बालयान के रिश्ते के भाई थे। उत्तर प्रदेश में हाल में हुए पंचायत चुनाव में वह मुजफ्फरनगर जिले के कुटबा गांव के प्रधान चुने गए थे।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान जितेंद्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था।

भाषा

मानसी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में