27 जनवरी से खुलेंगे पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाओं के स्कूल, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश

27 जनवरी से खुलेंगे पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाओं के स्कूल, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश

27 जनवरी से खुलेंगे पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाओं के स्कूल, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: January 15, 2021 4:36 pm IST

मुम्बई: महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी के कारण 10 महीने से अधिक समय तक बंद रहे विद्यालय अब पांचवीं से आठवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 27 जनवरी से खुलेंगे। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Read More: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 करोड़ रुपए का काला धन जब्त

इस बीच बृहन्मुम्बई महानगरपालिका ने एक नये परिपत्र में कहा है कि मुंबई में सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय ‘‘अगले आदेशों तक’’ तक बंद रहेंगे। वैसे इस माह की शुरूआत में कुछ भागों में वहां की कोविड-19 स्थिति के आधार पर नौंवी से 12वीं कक्षाओं तक के विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज खुल गये थे।

Read More: JIO ने कस्टमर्स को दिया झटका, कंपनी ने चुपके से बंद किया ये पॉपुलर रिचार्ज प्लान

मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री को सूचित किया है कि विद्यालय पांचवीं से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए 27 जनवरी से खोले जा सकते हैं।’’ गायकवाड़ ने बताया कि जिलाधिकारियों, निगम आयुक्तों एवं जिला सिविल सर्जन समेत स्थानीय अधिकारियों को विद्यालय एवं महाविद्यालय खोलने का निर्णय लेने से पहले जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करना होगा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 7 कोरोना मरीजों की मौत, 521 नए संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"