कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों की गुप्त बैठक, पूर्व मंत्री के निवास में जुटे पूर्व विधायक

कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों की गुप्त बैठक, पूर्व मंत्री के निवास में जुटे पूर्व विधायक

कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों की गुप्त बैठक, पूर्व मंत्री के निवास में जुटे पूर्व विधायक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 22, 2020 10:06 am IST

भोपाल। कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों की एक गुप्त बैठक होने की खबर सामने आयी है। पूर्व मंत्री यह एंदल सिंह कंसाना के निवास पर गोपनीय बैठक चल रही है,
जहां पर कई पूर्व विधायक जुटे हैं। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों के बीच पूर्व विधायकों के बीच चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें:भाजपा विधायक के दो खातों से गायब हुई बड़ी रकम, ऑनलाइन बैंकिंग को हेक कर दिया ठगी को अंजाम

जानकारी के अनुसार बैठक बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव और कमलेश जाटव मौजूद हैं। वहीं कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सीनियर नेता बिसाहूलाल सिंह ने बयान भी आया है जिसमें उन्होने कहा है कि हमारा काम बीजेपी की सरकार बनवाना था, अब मंत्रिमंडल को लेकर क्या फैसला लेना है यह बीजेपी संगठन तय करेगा। मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय बीजेपी पर छोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: राज्य में भर्ती प्रकिया पूरी न होने से युवाओं में रोष, पूर्व सीएम न…

वहीं बाबूलाल सिंह ने कहा अब हम बीजेपी परिवार के सदस्य है, संगठन को निर्णय लेना है कि वे क्या करते हैं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार लगभग तय माना जा रहा है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  watch video : क्वारंटीन सेंटर में भूतों का डेरा, रात के अंधेरे में …

वहीं कांग्रेस से बागी विधायकों की बैठक पर कांग्रेस प्रवक्ता सयैद जफर ने ट्वीट कर तंज भी कसा है, जिसमें उन्होने कहा कि ऐसी खबर बाजार में गर्म है, वैसे इन पूर्व विधायकों की अब कोई हैसियत नहीं बची की यह कुछ कर सकें। वैसे इन्हें जनता की अदालत में पेश होना है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com