प्रदेश के इस नगर निगम में 22 जुलाई से लागू होगी धारा 144, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

प्रदेश के इस नगर निगम में 22 जुलाई से लागू होगी धारा 144, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

प्रदेश के इस नगर निगम में 22 जुलाई से लागू होगी धारा 144, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: July 18, 2020 5:54 pm IST

कोरिया। छत्तीसगढ़ के नगर निगम चिरमिरी में आगामी 22 जुलाई से धारा 144 लगाई जाएगी। आज लॉकडाउन करने के सरकार के फैसले के बाद कलेक्टर ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले की एक मात्र नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी में को लेकर निर्देश जारी किए है।

ये भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: राजधानी के इस इलाके में रात भर घर में पड़ा रहा कोरोना संक्रमित महिला का शव, सैकड़ो…

आम नागरिकों के सुविधा को ध्यान रखते हुए 19 से 21 जुलाई 2020 तक नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में व्यवसाय संचालन एवं दुकान खोलने की अनुमति होगी। कलेक्टर एस एन राठौर ने इस संबंध में एसडीएम खड़गवां-चिरमिरी एवं आयुक्त, नगर निगम चिरमिरी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: पूरे छत्तीसगढ़ में नहीं होगा लॉकडाउन, जारी होगी शहरों की सूची, मंत्…

बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की स्थिति को देखते हुए इसके रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा जिला कलेक्टरों को शहरी क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। इसी क्रम में कोरिया जिले के नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में 22 जुलाई 2020 से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी किया जाना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का ऐसा होगा प्रारूप, जिला कलेक्टरों को लॉकडाउ…

राज्य सरकार ने इस प्रकार के आदेश जारी किए हैं


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com