पिता को जेल भेजने के आदेश के बाद बेटियों ने एसडीएम की गाड़ी पर चढ़कर किया हंगामा

पिता को जेल भेजने के आदेश के बाद बेटियों ने एसडीएम की गाड़ी पर चढ़कर किया हंगामा

पिता को जेल भेजने के आदेश के बाद बेटियों ने एसडीएम की गाड़ी पर चढ़कर किया हंगामा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: May 23, 2018 9:46 am IST

भोपाल।पिता को एसडीएम द्वारा जेल पहुंचाने के आदेश के बाद आज तीन बेटियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया।बताया जा रहा है कि घटना  सीहोर की है जहां  एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल अपने पिता को एसडीएम द्वारा जेल पहुंचाने के आदेश के बाद उनकी तीनों  लड़कियों ने  एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। 

घटना के बारे में पता चला है कि सीहोर तहसील उलझावन गांव निवासी ताराचंद खाती का साढ़े 6 एकड़ जमीन को लेकर सिविल कोर्ट में प्रकरण चल रहा है. इसी मामले को लेकर ताराचंद खाती की जमीन के मामले में वादी मांगीलाल राय के पक्ष में सीमांकन होने के चलते ताराचंद खाती के कब्जे की साढ़े तीन एकड़ जमीन को कोर्ट से मुक्ति का आदेश मिला. इस मामले में एसडीएम आर के खत्री ने एमपीएलआरसी के तहत आरोपी ताराचंद खाती के विरुद्ध सिविल जेल का आदेश दिया. एसडीएम के आदेश के विरोध में ताराचंद खाती की तीन पुत्रियों ने जमकर हंगामा किया. तीनों पुत्रियां एसडीएम की गाड़ी पर चढ़ गई. पुलिस ने इन्हें जैसे तैसे गाड़ी से नीचे उतारा.

 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में