तेज बारिश के मध्य भारत होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
तेज बारिश के मध्य भारत होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द
तेज बारिश की वजह से मध्य भारत से होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। बिलासपुर आने वाली तीन गाड़ियां भी कैंसिल की गईं हैं। शुक्रवार को पुणे से बिलासपुर आने वाली कामाख्या एक्सप्रेस, 4 सिंतबर को पहुंचने वाली कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेंगी, जबकि 6 तारीख को भी कामाख्या एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। नागपुर से भी 4 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। वहीं मुंबई की ओर जाने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। कुछ ट्रेनों के रुट भी डायवर्ट किए गए हैं। रेलवे ने सुधार कार्यों के साथ बारिश की वजह से आगे भी कुछ और ट्रेनों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है।

Facebook


