ढेबर स्टील सिटी के एक फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला दलाल के साथ युवती गिरफ्तार
ढेबर स्टील सिटी के एक फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला दलाल के साथ युवती गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर के अवंति विहार इलाके के ढेबर स्टील सिटी के एक फ्लैट में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ हुआ है पुलिस ने एक महिला दलाल समेत एक युवती को गिरफ्तार किया है। पिछले कई दिनो से स्थानीय लोगों से फ्लैट में संदिग्ध लोगों के आने-जाने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी।
पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रमन ने 15वीं बार किया जनता को संबोधित, आप भी पढ़ें सीएम ने क्या है?
जिस पर पुरानी बस्ती CSP ने एक पाइंटर को भेजकर शिकायत की तस्दीक कराई। फिर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने महिला दलाल सौम्या और रेशमा नाम की युवती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती ने बताया कि वो कोलकाता की रहने वाली है और महिला दलाल के कहने पर रायपुर आई थी। तेलीबांधा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पढ़ें- आशुतोष का आप से इस्तीफा! फिर से पत्रकारिता में सक्रिय होने की चर्चा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनो से स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि फ्लैट में कई संदग्धि लोगों का आना जाना है और कई आपत्तिजनक काम किये जाते हैं। सीएसपी पुरानी बस्ती को सूचना मिलने के बाद शिकायत की तस्दीक करवाई गई। जिसमें सैक्स रैकेट संचालित होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने महिला दलाल सौम्या और एक रेश्मा नाम की युवती को गिरफ्तार किया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


