स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन लड़कियां और 6 लड़के गिरफ्तार
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन लड़कियां और 6 लड़के गिरफ्तार
ग्वालियर। ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। मौके से 9 लड़के और लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के आसपास अवैध स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं।
पढ़ें- ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ की लॉन्चिंग आज, रांची से मोदी करेंगे शुभारंभ
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार किये जाने की शिकायत मिल रही थी। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामले में छानबीन की तो पता चला कि सिटी सेंटर इलाके में मोना स्पा सेंटर पर कुछ लड़के और लडकियां हैं।
पढ़ें- ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सजा से बचने मॉडल ने दिया हमबिस्तर होने का ऑफर, 18 महीने की जेल
क्राइम ब्रांच शायम मोना स्पा सेंटर पर छापामार दाबिश दी तो वहां संधिग्ध हालत में तीन लडकियां और 6 लड़के मिले। पुलिस ने सभी लड़के और लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सभी ने जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने लड़कियों को तो छोड़ दिया और लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


