नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण का मामला, बालिका गृह की अधीक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप, लड़की ने खाई नींद की गोलियां, हालत गंभीर

नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण का मामला, बालिका गृह की अधीक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप, लड़की ने खाई नींद की गोलियां, हालत गंभीर

नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण का मामला, बालिका गृह की अधीक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप, लड़की ने खाई नींद की गोलियां, हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 19, 2021 5:02 am IST

भोपाल। नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के मामले में बालिका गृह की अधीक्षिका इक्का एंथोनिया पर प्रताड़ना का आरोप लगा है। प्रताड़ना से तंग आकर एक नाबालिग लड़की ने नींद की गोलियां खा ली है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है।

read more: कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच का प्रस्ताव लाए जाने की संभावना

बता दें कि नाबालिग बच्चियों से यौन शोषण के इस मामले में प्यारे मियां मुख्य आरोपी है, जिसका केस भोपाल की पास्को कोर्ट में चल रहा है, कोर्ट में केस चलने की वजह से बच्चियों का बालिका गृह में रखा गया था, यहां कई महीनों से लड़कियां घर जाने की जिद कर रही थी।

read more: सीएम करेंगे मैराथन बैठकें, देखें दिनभर का शेड्यूल

बच्चियों के परिजनों ने इस मामले में बाल संप्रेक्षण में गुहार लगाई थी, लेकिन परमिशन नहीं मिलने की वजह से बच्चियों को परिजनों के हवाले नहीं किया गया। अब बालगृह में ही प्रताड़ना का आरोप लगा है। अब ऐसे में प्रशासन क्या निर्णय करेगा यह देखने वाली बात होगी।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com