शरद पवार ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली

Ads

शरद पवार ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली

  •  
  • Publish Date - April 7, 2021 / 08:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

मुंबई, सात अप्रैल (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर बुधवार को यहां अपने आवास पर कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली।

पार्टी ने एक बयान में बताया कि 80 वर्षीय नेता ने एक मार्च को टीके की पहली खुराक ली थी।

सरकारी जे जे अस्पताल का एक चिकित्सा दल टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पवार के घर पर मौजूद रहा।

पवार ने लोगों से केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की।

राकांपा प्रमुख की हाल ही में पित्ताशय में पथरी के उपचार के लिए सर्जरी की गयी थी और उनकी जल्द ही एक और सर्जरी हो सकती है।

यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता में है।

भाषा गोला वैभव

वैभव