शिक्षाकर्मी हडताल: मुख्यमंत्री के संविलियन वाले बयान से नाराज हुए शिक्षाकर्मी
शिक्षाकर्मी हडताल: मुख्यमंत्री के संविलियन वाले बयान से नाराज हुए शिक्षाकर्मी
शिक्षाकर्मी अपनी संविलियन जैसी प्रमुख मांग को लेकर आठ दिन से हड़ताल पर है। इसके कारण स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हड़ताली शिक्षाकर्मियों को सरकार के अल्टीमेटम का कोई असर नहीं हुआ है। बल्कि सोमवार को सभी ब्लाक के प्रदर्शन में शिक्षकों की संख्या बढ़ी हुई दिखी। वही शिक्षाकर्मी मुख्यमंत्री के संविलियन न होने वाले बयान से नाराज हो गए है।
जब बोलने का मौका मिलता है तो विपक्ष भाग जाता है, शीतकालीन सत्र पर रमन सिंह
शिक्षाकर्मियों के पदाधिकारियों ने इस बयान के बाद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। और हड़ताल पर अनिश्चितकाल डटे रहने की बात कह रहे है। वही दूसरी ओर रायपुर जिला पंचायत ने 220 स्थांतरण शिक्षकों को काम पर लौटने का नोटिस जारी किया था।
दो युवतियों के साथ सात युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
इसमें 203 शिक्षाकर्मी सोमवार को काम पर लौट आए है। जबकि 17 शिक्षकों को मूल स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए है। शिक्षाकर्मी के पदाधिकारी आज रात रायपुर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति भी तैयार करने वाले है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


