नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव के लिए सक्रिय हुए शिवराज

नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव के लिए सक्रिय हुए शिवराज

नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव के लिए सक्रिय हुए शिवराज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 14, 2018 11:26 am IST

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज धार दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 6 नगर परिषद और एक नगर पालिका में रोड शो कर भाजपा समर्पित प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील करते नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया मुख्यमंत्री सबसे पहले हेलीकॉप्टर से राजगढ़ नगर परिषद पहुंचें जहां से वे नुक्कड़ सभा कर रोड शो कर, बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेंद्र मुणत के पक्ष में वोट डालने की जनता से अपील की, यहां से मुख्यमंत्री सरदारपुर पहुंचे जहां भाजपा प्रत्याशी रोमा मंडलोई के समर्थन में जनता से वोट डालने की अपील की इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा 12.30 बजे डही पहुंचे डही, 4 बजे धरमपुरी से धामनोद 5.30 बजे वे यहाँ भी रोड शो और सभा को संबोधित करते हुए शाम को सड़क मार्ग द्वारा होते हुए पिथमपुर नगरपालिका पहुंचेंगे यहां पर भी कविता वैष्णव के पक्ष में जनता से वोट डालने की अपील करेंगे।

 

वेब डेस्क,ibc24


लेखक के बारे में