शिवराज की सहमति के बाद दिवाली से पहले मिल सकता है सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा

शिवराज की सहमति के बाद दिवाली से पहले मिल सकता है सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा

शिवराज की सहमति के बाद दिवाली से पहले मिल सकता है सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 11, 2017 12:56 pm IST

 

मध्यप्रदेश की जनता को सरकार पेट्रोल-डीजल पर से वेट कम करके दिवाली का तोहफा दे सकती है। सूत्रो के मुताबिक बुधवार को केबिनेट के बाद मंत्रियों के साथ अनौपचारिक चर्चा में यह मामला उठा था। मुख्यमंत्री ने इस मामले में अपनी सहमति देते हुए वित्त मंत्री पर पूरा मामला छोड दिया है।

पहले भी दे चुके है ऐसे संकेत 

संकेत है कि सरकार एक दो दिनों में पेट्रोल-डीजल पर से वेट कम करने का आदेश जारी कर सकती है। अभी पेट्रोल पर 31 प्रतिशत और डीजल पर 27 प्रतिशत वेट मध्यप्रदेश में लग रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार दोनों पर से 2 फीसदी तक वेट घटा सकती है।


लेखक के बारे में