शिवराज कैबिनेट के अहम फैसले, शासकीय कर्मचारियों को सौगात
शिवराज कैबिनेट के अहम फैसले, शासकीय कर्मचारियों को सौगात
भोपाल। शिवराज कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। संविदा के नियमों में बदवाव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
ये भी पढ़ें- मप्र में आईपीएस तबादले, बदले गए 18 अधिकारी
जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि नियमित और पदोन्नति के 1 साल तक खाले रहने वाले पदों पर रिटायर्ड शासकीय सेवकों को बिना, विज्ञापन बिन पैड संविदा घोषित किए संविदा नियुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- मनचले की पिटाई के लिए लोगों ने आॅफर की चप्पलें, फिर युवती ने ऐसे की धुनाई…
कैबिनेट ने आरक्षण नियमों में संशोधन को भी हर झंडी दे दी है। धार जिले में सिंचाई परियोजना के साथ राजगढ़ जिले की पार्वती परियोजना को भी कैबिनेट स्वीकृति दे दी है।
ये भी पढ़ें- 4264 अवैध कॉलोनियों को वैध करेगी शिवराज सरकार, आज से मुहिम की शुरुआत
इसके साथ ही ऑर्गन ट्रांसप्लांट को लेकर कैबिनेट ने नियमों में संशोधन किया है। निर्वाचन कार्यालय में के रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति के साथ सिविल पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए नियमों में संशोधन को मंजूरी मिल गई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


