पांच को शिवराज कैबिनेट की बैठक, कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा-आचार संहिता का उल्लंघन
पांच को शिवराज कैबिनेट की बैठक, कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कहा-आचार संहिता का उल्लंघन
भोपाल। विधानसभा चुनाव की मतगड़ना से ठीक पहले आचार संहिता के दौरान पांच दिसंबर को शिवराज कैबिनेट की बैठक रखी गई है। कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
पढ़ें-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मतगड़ना को लेकर कांग्रेस अलर्ट, अहमद पटेल ने चुनाव आ.
वहीं कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी मंत्रालय में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज की बैठक पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के दौरान सीएम मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक नही ले सकते। कांग्रेस के मुताबिक ये सीधे तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है।
पढ़ें-दर्शन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडों में जीता गोल्ड, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने किया सम्मानित
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की बैठक की शिकायत भी निर्वाचन आयोग से की है। कांग्रेस के मुताबिक मुख्यमंत्री खुद चुनाव में एक उम्मीदवार हैं ऐसी स्थिति में वे मुख्यमंत्री के रूप में सिर्फ उन्हीं दायित्वों का निर्वाह कर सकते हैं जो आपातकालीन हो। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संहिता का उल्लंघन किया है ऐसे में निर्वाचन आयोग को सख्त कदम उठाते हुए Cm के खिलाफ़ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज करना चाहिए ।

Facebook


