रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर शिवराज ने खोला सौगातों का पिटारा

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर शिवराज ने खोला सौगातों का पिटारा

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर शिवराज ने खोला सौगातों का पिटारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 24, 2018 1:17 pm IST

जबलपुर। गौंडवाना की रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के मौके पर जबलपुर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने रानी दुर्गावती की वीरता का जमकरतारीफ की साथ हीआदिवासियों के लिए सौगातों का पिटारा भी खोला।

 

 

जबलपुर के नीमखेड़ा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को लेकर बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एयरपोर्ट का नाम बदलकर रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा इसका प्रस्ताव विधानसभा के मानसून सत्र में पेश कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आदिवासियों को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज से हर साल रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के मौके पर जबलपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।.जिसमें आदिवासियों की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

इसके अलावा वही आदिवासी सभ्यता और संस्कृति को संवारने के लिए मंडला में आदिवासी संग्रहालय बनाने का भी ऐलान किया है.इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का कभी उत्थान नहीं किया है..बल्कि कांग्रेस ने आदिवासी आदिवासी करते हुए उनका शोषण करने का काम किया है, कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा लगाया,लेकिन गरीबी हटाने की जगह गरीबो को हटाने का किया काम है। जबकि भाजपा की सरकार गरीबी हटाने के लिए सरकार कर रही काम,अमीरों से लेकर गरीबो को देने का काम कर रही है..साथ ही शिवराज सिंह ने आदिवासियों के लिए पक्के मकान देने का वादा करते हुए कहा कि आने वाले 4 सालों में वन अधिकार के तहत आदिवासियों को पट्टे दिए जाएंगे ताकि आदिवासियों की उनकी जमीन से कोई बेदखल ना कर सके और उस जमीन में मकान बनाने के लिए प्रदेश सरकार आदिवासियों की मदद करेगी।इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही आदिवासियों को संकल्प दिलाया कि वह अपने बेटे और बेटी को जरूर पढ़ाएंगे जिसका पूरा खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी।

 

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में