झूठे नारियल फोड़ने का काम नहीं करता.. कांग्रेस के आरोप पर सीएम शिवराज का तंज

झूठे नारियल फोड़ने का काम नहीं करता.. कांग्रेस के आरोप पर सीएम शिवराज का तंज

झूठे नारियल फोड़ने का काम नहीं करता.. कांग्रेस के आरोप पर सीएम शिवराज का तंज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 11, 2020 10:55 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मी के बीच ‘नारियल’ की सियासत जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैं नारियल लेकर चलता हूं, लेकिन झूठे नारियल फोड़ने का काम नहीं होता।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: रायपुर में मौत बांट रहा नशे का कारोबार, कई परिव…

काम स्वीकृत भी होकर पूरे भी होते है और नए काम शुरू भी होते है। बता दें कि कांग्रेस सीएम शिवराज सिंह की घोषणाओं और शिलान्यास कार्यक्रमों पर तंज सकती आ रही है। कई मौकों पर कांग्रेस नेता कहते है, कि सीएम शिवराज सिंह अपनी जेब में नारियल लेकर चलते है, जहां मौका मिलता है। फोड़ देते हैं, सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस के इसी तंज पर एक बार फिर से पलटवार किया है।

पढ़ें- मंत्री डहरिया का फेसबुक अकाउंट हैक, परिचितों से पैसे मांग रहा हैकर्…

वहीं चुनावी सभा में घुटनों के बल जनता को सलाम करने के मामले में भी कांग्रेस के तंज पर सीएम शिवराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने झुकना हमारे संस्कार हैं और उन्हें कुचलना कांग्रेस का काम है।

पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: नशे के काले कारोबार और इससे जुड़े लोगों की दें जानकारी, पुलिस ने जारी किए Wha.

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि ये संस्कारों की बात है। उन्होंने कांग्रेस को जवाब देते हुए ऐलान किया है, कि अब वो अपने हर भाषण से पहले घुटने पर बैठकर जनता को प्रणाम करेंगे।


लेखक के बारे में