पुलिस विभाग में फेरबदल, 25 एसआई इधर से उधर, भावेश शेंडे को धमतरी यातायात का जिम्मा

पुलिस विभाग में फेरबदल, 25 एसआई इधर से उधर, भावेश शेंडे को धमतरी यातायात का जिम्मा

पुलिस विभाग में फेरबदल, 25 एसआई इधर से उधर, भावेश शेंडे को धमतरी यातायात का जिम्मा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 9, 2019 4:21 am IST

धमतरी। कांग्रेस सरकार के आते ही पुलिस विभाग में फेर बदल जारी है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है। यातायात प्रभारी सहित 25 निरीक्षक, उपनिरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किया गया है। रूद्री प्रभारी भावेश शेंडे को धमतरी यातायात का जिम्मा सौंपा गया है।

पढ़ें-मंत्रियों के लिए फरमान जारी- हफ्ते में दो दिन लगाएंगे जनता दरबार, लोगों की सुनेंगे फरियाद

कांग्रेस सरकार की पुलिस विभाग में पैनी नजर है। काम में ढिलाई और अनियमितता बरतने वालों पर भी सख्त रूख अख्तियार कर रही है। महामसुंद के बलौदा चौकी प्रभारी समीर डुगडुग को लाइन अटैच किया गया है। चौकी प्रभारी का नशीली दवा कारोबारी के साथ लेन-देन का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। सरायपाली एसडीओपी मामले की जांच कर रही है। आपको बतादें 30 नवंबर को 17 लाख रूपए की नशीली दवा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।


लेखक के बारे में