शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुई पत्थरबाजी, दिखाए गए काले झंडे, बीजेपी ने बताया कांग्रेस का हाथ

शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुई पत्थरबाजी, दिखाए गए काले झंडे, बीजेपी ने बताया कांग्रेस का हाथ

शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुई पत्थरबाजी, दिखाए गए काले झंडे, बीजेपी ने बताया कांग्रेस का हाथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: September 3, 2018 8:13 am IST

सीधी :मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान भीड़ में शामिल कुछ अज्ञात लोगों द्वारा काफिले पर पत्थरबाजी और काले झंडे दिखाने की खबर है। दरसअल, सीएम शिवराज सिंह इन दिनों  जन आशीर्वाद यात्रा के तहत प्रदेश भर में घूम रहे हैं,  इसी के तरह सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा सिधी जिले के चुरहट में पहुंची थी,  जहां उनके साथ ये घटना घटी है। अज्ञात लोगों द्वारा की गई इस पत्थरबाजी से उस बस के शीशे टूट गए हैं, जिसमें शिवराज सिंह चौहान सवार थे। हालांकि सीएम शिवराज सुरक्षित है, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

बता दें कि भाजपा ने सीएम के काफिले पर हुए इस हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। इसके बाद सीएम ने चुरहट में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  पत्थर फेंकने वालों में अगर हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबले करें, छुपकर इस तरह की हरकतें ठीक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग में थोक में ट्रांसफर, 18 परिवहन अफसर समेत 21 हुए इधर-उधर, देखिए लिस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मां का नहीं हुआ, वह प्रदेश का क्या होगा।भैया इतने कमजोर हो गए हो तुम शिवराज की एक यात्रा से डर गए ।उन्होंने कहा तुम भी मेरे गांव गए थे, तो मैंने फूल मालाओं से स्वागत कराया था. मैंने कहा था अपना मेहमान आया है। उसका स्वागत करना है.प्रदेश की राजनीति को कहां ले जाओगे?

भाजपा नेता राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि चुरहट विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर किया गया पथराव कायराना हरकत है। सभ्य समाज में ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जनता इस कायरता का करारा कांग्रेस को जवाब देगी। 

यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग में थोक में ट्रांसफर, 18 परिवहन अफसर समेत 21 हुए इधर-उधर, देखिए लिस्ट

वहीं, भाजपा नेता लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि चुरहट में जन आशीर्वाद यात्रा को मिले अपार समर्थन से जिनकी चूलें हिल गईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सकुशल हैं। पूरे प्रदेश की जनता और ईश्वर उनके साथ है। कायराना हरकत करने वालों जनता तुम्हारी कायरता का जवाब देगी।

वेब डेस्कIBC24


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.