कोरोना अपडेट: भारत में अभी तक संक्रमण के 206 मामलों की पुष्टि, 6,700 लोग निगरानी में, 4 की मौत

कोरोना अपडेट: भारत में अभी तक संक्रमण के 206 मामलों की पुष्टि, 6,700 लोग निगरानी में, 4 की मौत

कोरोना अपडेट: भारत में अभी तक संक्रमण के 206 मामलों की पुष्टि, 6,700 लोग निगरानी में,  4 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: March 20, 2020 1:35 pm IST

नई दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 206 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 6,700 लोगों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को प्रेस ब्रीफिंग में दी है। इसके अलावा साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि अब तक 64 वर्ष से अधिक उम्र के 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुई…

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 से निपटने में आपसी दूरी बनाए रखना ही प्राथमिक बचाव है। किसी प्रकार के सवाल के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल करें, हम बचाव/रोकथाम पर काम कर रहे हैं। साथ ही मंत्रालय ने लोगों को आश्वस्त किया है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें: कल होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, विधायक दल के नेता…

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है, जिससे आपके एक दिन का सहयोग संक्रमण प्रसार के चेन को रोकने में मदद करेगा। इटली के जिस नागरिक के जयपुर में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी वह स्वस्थ हो गया था, बाद में उसके नमूने जांच में नेगेटिव आए थे, उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जयपुर में मरने वाले इतालवी व्यक्ति को हम भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों में नहीं गिन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘जनता कर्फ्यू’ को मिला बॉलीवुड का समर्थन, कोरोना को…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com