पूर्व सांसद के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका

पूर्व सांसद के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका

पूर्व सांसद के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: September 14, 2020 10:03 am IST

लखनऊ, 14 सितंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी के पूर्व लोकसभा सदस्य सी एन सिंह के हाल में निधन के बाद उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस ने रोक दिया।

पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, ”पूर्व एमपी सी एन सिंह के घर शोक संवेदना प्रकट करने, सपा कार्यकर्ताओं के हो रहे उत्पीड़न और बेलगाम आपराधिक घटनाओं की जानकारी लेने प्रतापगढ़ जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम जी, एमएलसी सुनील सिंह यादव और उदयवीर सिंह को सीएम के आदेश पर रोका जाना सत्ता का दुरुपयोग एवं घोर निंदनीय!”

सीएन सिंह (65) 1999 में मछलीशहर सीट से लोकसभा के लिये चुने गए थे।

सपा के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव ने बताया कि वह (सी एन सिंह) पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और चार सितंबर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हो गया था। सिंह प्रतापगढ. विधानसभा सीट से 1996 में विधायक भी रहे थे।

भाषा जफर

दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में