हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे पूर्व गृह मंत्री, अचानक टूट गया मंच, फिर…

हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे पूर्व गृह मंत्री, अचानक टूट गया मंच, फिर...

हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे पूर्व गृह मंत्री, अचानक टूट गया मंच, फिर…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 23, 2019 9:49 am IST

सागर: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मध्यप्रदेश के खुरई में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस आयोजन में पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, बीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश राय सहित भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम के लिए बयाना गया मंच टूट गया। इस दौरान मंच पर सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। हादसे से कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें प्रा​थमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

Read More: आदिवासी कन्या आश्रम से सहायिका को मासूम बच्चे सहित घसीटकर बाहर निकालने का मामला, डेढ़ माह बाद भी आरोपी 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सागर जिले के खुरई में भाजप का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन हल्ला बोल का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच पर लगभग 25 भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद जैसे ही मुख्यवक्ता भूपेंद्र सिंह मंच पर पहुंचे, 50 कार्यकर्ता भी उनके साथ मंत्र पर पहुंच गए। यहां पहले ही 25 लोग पहले ही मौजूद थे।

Read More: यात्रीगण ध्यान दें, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में ये हुआ संसोधन…देखिए

मंच पर पहुंचने के बाद अपने भाषण में चंद ही शब्द कहे थे कि अचानक मंच ​भर भराकर टूट गया। मंच पर खड़े कार्यकर्ता एक के ऊपर एक गिरने लगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोट आई है।

Read More: तुम मुझे ‘शेर’ दो.. मै तुम्हे ‘बाघ’ दूंगा, मध्यप्रदेश ने किया गुजरात से ऐसा सौदा…देखिए

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/s8qPrYwFkIs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"