इस अफसर को हटाने में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी आ गए पसीने
इस अफसर को हटाने में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी आ गए पसीने
इन तस्वीरों में दिख रही चिठ्ठी खंडवा के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान की वो चिट्ठी है…जो ये बताने के लिए काफी है कि भाजपा सरकार में आखिर चलती किसकी है। दरअसल खंडवा जिले में पीएचई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एस आर कुलस्ते के काम करने के रवैये से खिन्न होकर वहां के तीन विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर, देवेंद्र वर्मा और योगिता बोरकर उन्हें हटाने की सिफारिश कर चुके हैं…। लेकिन जब इंजीनियर साहब हटाए नहीं जा सके…तो खंडवा के सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चैहान ने खुद मोर्चा संभाला…। लेकिन हद ये रही कि वो भी इंजीनियर साहब को नहीं हटा पाए…जिसके बाद उन्होंने 13 जून को पीएचई मंत्री कुसुम मेहदेले को ये चिट्ठी लिखी थी।
फिलहाल कार्यपालन यंत्री एसआर कुलस्ते छुट्टी पर चले गए है… इधर कांग्रेस को इस मामले में अफसरों की हठधर्मिता नजर आ रही है। कांग्रेस का ये भी आरोप है कि आखिर भाजपा के सारे जनप्रतिनिधि खंडवा के एक अधिकारी को क्यों हटाना चाहते हैं…इसकी भी जांच होना चाहिए।
आम तौर पर सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर अफसरों के तबादले करती है…लेकिन पीएचई के एक इंजीनियर को हटाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर तीन तीन विधायकों को जोर लगाना पड़े…और उसके बाद भी वो टस से मस ना हो सके….ये बात समझ से परे है।

Facebook


