सीसीटीवी कनेक्शन काटा फिर तोड़ा बैंक का ताला लेकिन अलार्म बजते ही भागे चोर

सीसीटीवी कनेक्शन काटा फिर तोड़ा बैंक का ताला लेकिन अलार्म बजते ही भागे चोर

सीसीटीवी कनेक्शन काटा फिर तोड़ा बैंक का ताला लेकिन अलार्म बजते ही भागे चोर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 31, 2018 8:06 am IST

छत्तीसगढ़। जांजगीर-चाम्पा के नवागढ़ के सेमरा गांव स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र की शाखा में बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। इतना ही नहीं उन्होंने चोरी से पहले सीसीटीवी का कनेक्शन भी  काट दिया था। 

ये भी पढ़ें –छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 81 लाख से ज्यादा मतदाता, दावा-आपत्ति 21 अगस्त तक

बता दें कि बदमाश जैसे ही बैंक के भीतर घुसे, उसके बाद अलार्म बजा, जिसके बाद बदमाश भाग गए. इस तरह बैंक में चोरी की घटना टल गई। सुबह मामले की सूचना मिलने के बाद नवागढ़ पुलिस और डॉग स्कावायड की टीम पहुंची. फिलहाल, बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की जांच जारी है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले मुलमुला के नरियरा के ग्रामीण बैंक में भी चोर घुसे थे. यहां लॉकर तोड़ नहीं पाए तो बदमाश, अपनी पहचान छिपाने सीसी टीवी और कम्प्यूटर सेटअप को चोरी कर ले गए. इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है, उसके बाद सेमरा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ताला तोड़कर चोरी की कोशिश हुई है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में