शिक्षक ने फीस मांगी तो छात्र ने कर दी पिटाई !

शिक्षक ने फीस मांगी तो छात्र ने कर दी पिटाई !

शिक्षक ने फीस मांगी तो छात्र ने कर दी पिटाई !
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: July 9, 2017 7:49 am IST

ग्वालियर में कोचिंग संचालक को छात्र से फीस मांगना महंगा पड़ गया…फीस मांगने से नाराज छात्र ने अपने साथियों के साथ कोचिंग संचालक की जमकर पिटाई कर दी…और मौके से फरार हो गया…कोचिंग संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। ये पूरी घटना कोचिंग के बाहर लगे CCTV में भी क़ैद हुई है।

दरसअल तानसेन नगर में निकुंज एकेडमी के संचालक प्रशांत भदौरिया अपने दो स्टूडेंट धुरूप तोमर और पवन तोमर से फीस मांग रहे थे…तभी धुरूप और पवन.. ने प्रशांत से बदसलूकी की और जब संचालक ने विरोध किया तो दोनों ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दिया…कोचिंग के एक स्टूडेंट हिमांशु शर्मा ने बीचबचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की और फ़रार हो गए। पुलिस अब सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।


लेखक के बारे में