जबलपुर में सराफा कंटेनमेंट एरिया में सर्वे शुरू, हर घर का किया जाएगा सर्वे कलेक्टर ने दिए आदेश

जबलपुर में सराफा कंटेनमेंट एरिया में सर्वे शुरू, हर घर का किया जाएगा सर्वे कलेक्टर ने दिए आदेश

जबलपुर में सराफा कंटेनमेंट एरिया में सर्वे शुरू, हर घर का किया जाएगा सर्वे कलेक्टर ने दिए आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: April 19, 2020 5:13 am IST

जबलपुर। जबलपुर में सराफा कंटेनमेंट एरिया में सर्वे शुरू हो गया है, यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर घर का सर्वे किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने सर्वे करने वाली टीम को निर्देश दिया है कि सर्वे में कोई घर नही छूटना चाहिए। जबलपुर में अब तक मिले 20 मरीजों में से 10 मरीज सराफा क्षेत्र से पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज सिंह आज मैराथन बैठक करेंगे, कोरोना वायरस को लेकर शाम 5 बजे प्रदेशवासियों को देंगे संदेश

बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसी बीच न्यायधानी जबलपुर से कल शाम 5 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ जबलपुर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 पहुंच गई है। फिलहाल सभी मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मामले की पुष्टि कलेक्टर भरत यादव ने की है।

ये भी पढ़ें: IBC24 की खबर का असर, कोटा में फंसे छात्रों को लेकर सरकार ने मांगी ज…

जबलपुर में अब तक साढ़े आठ हजार लोग होम क्वारंटाइन हुए हैं, कलेक्टर ने होम क्वारंटाइन होने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं, यहां पाबंदी के बाद भी घर से बाहर निकलने की शिकायतें मिली हैं। वहीं पूरे मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1408 तक पहुंच गए है, यहां अब तक 70 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: पंचायतों के बाद अब महापौर और अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com