IBC24 स्वर्णशारदा स्काॅलरशिप 2017, प्रतिभा का मान..बेटियों का सम्मान

IBC24 स्वर्णशारदा स्काॅलरशिप 2017, प्रतिभा का मान..बेटियों का सम्मान

IBC24 स्वर्णशारदा स्काॅलरशिप 2017, प्रतिभा का मान..बेटियों का सम्मान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: June 22, 2017 3:31 pm IST

IBC24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के मंच से फिर सक्षम बेटी..समृद्ध समाज का संदेश बिखरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्रदेश के सभी 27 जिलों की छात्राओं को 50-50 हजार की स्कॉलरशिप दी गई । जबकि स्टेट टॉपर और उसके स्कूल को 1-1 लाख रुपए की सम्मान निधि दी गई । इस बार प्रदेश के 5 संभागों में अव्वल आने वाले 5 छात्रों को भी आईबीसी24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में सुपर-30 के फाउंडर आनंद कुमार का छात्रों के साथ एक इंटरेक्टिव सेशन हुआ..जिसमें ओडिशा से आए अजय बहादुर सिंह ने भी शिरकत की। 

स्वर्णशारदा के मंच से ही छत्तीसगढ़ की 12 हस्तियों को उनके उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए आईबीसी24 आइकॉन अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी चलती रहीं । नन्हे कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। आईबीसी24 के चेयरमैन सुरेश गोयल ने समारोह में उपस्थित मेहमानों का अभिनंदन करते हुए बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी इस मौके पर मौजूद बेटियों का उत्साह बढ़ाया और आईबीसी24 के प्रयास की सराहना की। आईबीसी24 स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2017 का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि अगले साल फिर मंच सजेगा और फिर बेटियां सम्मानित होंगी। 

 


लेखक के बारे में