कुएं के अंदर सूटकेस में बंद मिली कांग्रेस नेता के भतीजे की लाश! राजधानी रायपुर के इस इलाके की घटना…देखिए

कुएं के अंदर सूटकेस में बंद मिली कांग्रेस नेता के भतीजे की लाश! राजधानी रायपुर के इस इलाके की घटना...देखिए

कुएं के अंदर सूटकेस में बंद मिली कांग्रेस नेता के भतीजे की लाश! राजधानी रायपुर के इस इलाके की घटना…देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 15, 2021 1:21 pm IST

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधों का सिलसिला जारी है, इस बार हैरान करने वाली एक घटना में एक सूटकेस में बंद युवक की लाश मिली है। यह घटना चंडी नगर इलाके की है, जहां कुएं के अंदर सूटकेस में लाश मिली है।

ये भी पढ़ें: मैनपाट महोत्सव में शराबखोरी पर मंत्री अमरजीत भगत बोले- यहां सत्यनारायण की पूजा नहीं होती, लोग आते…

चंडी नगर स्थित कुएं में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है, WRS कॉलोनी, रायपुर के जतिन राय के रूप में युवक की पहचान की गई है, मृतक की उम्र 20 साल है। मृतक पूर्व
कांग्रेस पार्षद राधेश्याम विभार का भतीजा था जो कि 9 फरवरी से लापता था। खमतराई थाना में गुम इंसान के नाम से रिपोर्ट दर्ज थी। साथ ही पुलिस को अंदेशा है कि युवक की हत्या कर लाश को छिपाया गया था।

ये भी पढ़ें: अनोखी चोरी! आलमारी से चोरी हुए ढाई लाख रुपए और जेवरात, अगले दिन सुब…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com