मुख्यमंत्री ने कहा ना पहले संविलियन हुआ था और न अब होगा

मुख्यमंत्री ने कहा ना पहले संविलियन हुआ था और न अब होगा

मुख्यमंत्री ने कहा ना पहले संविलियन हुआ था और न अब होगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 27, 2017 11:13 am IST

शिक्षाकर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री रमन सिंह के तेवर और सख्त होते जा रहा है. सीएम रमन ने दो टूक बयान देते हुए शिक्षाकर्मियों के प्रति सरकार की रुख स्पष्ट कर दिया है।  मुख्यमंत्री ने कड़े रुख में कहा है कि ना पहले संविलियन हुआ था और न अब होगा। जिन शिक्षाकर्मी को वापस लौटना है वो लौट सकते हैं.

शिक्षाकर्मियों की हड़ताल का तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का समर्थन

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद शिक्षाकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत का रास्ता बंद होते दिखाई दे रही है।  सरकार के बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद भी शिक्षाकर्मी हड़ताल पर डटे हुए हैं. अभी भी शिक्षाकर्मी संविलियन की मुख्य मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े हुए हैं  शिक्षाकर्मियों ने साफ ऐलान कर दिया है कि जब तक संविलियन नहीं होगा, वो हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। ऐसे में अब सीएम रमन सिंह के बयान के बाद सरकार ने भी अपना रुख साफ़ कर दिया है.अब आज शाम से बड़ी संख्या में बर्खास्तगी की कार्रवाई की को संभावना जताई जा रही है.


लेखक के बारे में