मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रूपए प्रति क्विंटल की मांग

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रूपए प्रति क्विंटल की मांग

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रूपए प्रति क्विंटल की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 6, 2019 12:50 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र लिखकर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रूपए प्रति क्विंटल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि एक ओर जहां भारत सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुना करने की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है, वहीं केंद्र सरकार द्वारा 2019-20 में धान के समर्थन मूल्य में 65 रूपए की बढ़ोतरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: नगरीय विकास एवं आवास विभाग में बड़ा फेरबदल, 88 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में हर साल कृषकों के कुल धान उत्पादन के 65 प्रतिशत भाग का उपार्जन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राथमिक कृषि समितियों के माध्यम से किया जाता है। राज्य द्वारा उपार्जित धान से लगभग 13 लाख 50 हजार लघु और सीमांत कृषक और 3 लाख 5 हजार बड़े कृषक लाभांवित होते हैं।

ये भी पढ़ें: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के बंपर तबादले, 54 अधिकारियों का ट्रांसफर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश की प्राथमिकता किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त धान उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि दिया जाना भी प्रारंभ किया गया है। साथ ही कहा कि भारत सरकार को भी खरीफ विपणन 2019-20 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करनी चाहिए।


लेखक के बारे में