शनिवार और रविवार को शहर में लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया में चल रहीं भ्रामक खबरें

शनिवार और रविवार को शहर में लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया में चल रहीं भ्रामक खबरें

शनिवार और रविवार को शहर में लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया में चल रहीं भ्रामक खबरें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 25, 2020 6:42 am IST

इंदौर। इंदौर कलेक्टर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि शनिवार और रविवार को इंदौर में कोई लॉक डाउन नहीं रहेगा। सोशल मीडिया पर चल रही खबरें भ्रामक हैं। ऐसी अफवाह सोशल मीडिया पर शरारती लोग फैला रहे हैं। जाहिर है कि लॉक डाउन लगाने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:मध्यप्रदेश के कबीर आश्रम में विक्षिप्त महिलाओं के साथ रेप की आशंका, एक ने बच्चे को दिया जन्म, 6 को छुड़ाया

शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार दुकानों को रात 8 बजे तक खोलने का प्रावधान है, मास्क, सेनीटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाने के आदेश हैं। लेकिन लॉकडाउन फिलहाल नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के किसानो…

बता दें कि इंदौर में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच सौ के पार रहा..मंगलवार रात को 582 नए मरीज मिले और इसी के साथ संक्रमण से पांच की मौत की पुष्टि भी हुई..दरअसल शहर में कोरोना को दस्तक दिए आठ महीने पूरे हो गए हैं..24 मार्च को पहला संक्रमित मरीज मिला था। इसके बाद से मरीजों का आंकड़ा और संक्रमण दोनों लगातार बढ़ता जा रहा है..शुरुआत में जहां एक महीने में हज़ार मरीज मिल रहे थे,वहीं अब मात्र चार दिनों ये आंकड़ा दो हज़ार पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: बलवा की जांच करने पहुंचे दो पुलिस कर्मियों को ग्राम…

यहां अब 39 हज़ार संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है.. हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 35 हज़ार मरीज ठीक हो चुके हैं..इस अवधि में 29 दिन ऐसे भी रहे हैं, जहां शहर में 24 घंटे के दौरान मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या 400 से ज्यादा अधिक रही..अब तक चार लाख 83 हजार 228 सैंपलों की जांच में से 39,394 पॉजिटिव पाए गए, इनमे से 35007 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 3644 हो गई है.. वही अच्छी बात यह है कि वर्तमान में संक्रमित हुए पुलिस अफसर ठीक हो चुके हैं और 120 पुलिसकर्मियों में एंटी बॉडी बन चुकी है।

शनिवार रविवार को नहीं हैं लॉकडाउन का कोई प्रस्ताव

जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि इंदौर में शनिवार रविवार को लॉक डाउन का कोई प्रस्ताव नहीं हैं। @JansamparkMP #COVID19 pic.twitter.com/LTOkKHOewo
— Collector Indore (@IndoreCollector) November 25, 2020

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com