भिंड में चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में नाश्ते के नाम पर मिल रहे मुट्ठीभर चनें को लेकर शिविर में शामिल होने वाले करीब 50 बच्चों ने हंगामा करते हुए कलेक्टर के बंगले का घेराव कर दिया… दरअसल भिंड के एसजेएस स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 20 मई से शुरु हुआ ये शिविर बदइंतजामी के चलते सुर्खियों में है।
शिविर में शामिल बच्चों ने शुक्रवार की सुबह नाश्ता ना मिलने की शिकायत को लेकर कलेक्टर ईलैया राजा टी के बंगले का घेराव किया….बच्चों का आरोप है, कि मिल रहे चनों मे बदबू तक आ रही है… लेकिन नाश्ते के नाम पर ये चने ही दिए जा रहे हैं… तकरीबन एक घंटे तक घेराव करने के बाद कलेक्टर ने कुछ छात्रों को बंगले के अंदर बुलाकर उनकी शिकायतें सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।