स्कूलों में अवश्य रूप से ध्वजारोहण का आदेश बना फाईलों की शोभा

Ads

स्कूलों में अवश्य रूप से ध्वजारोहण का आदेश बना फाईलों की शोभा

  •  
  • Publish Date - June 29, 2017 / 06:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

 

मध्यप्रदेश में हर दिन माध्यमिक से लेकर हायर सेकेण्डरी तक के विद्यालयों में प्रार्थना के समय ध्वजारोहण अवश्य रूप से कराने का आदेश म.प्र. शासन ने जारी कर दिए हैं… इसकी सूचना सभी प्रभारियों को भी दे दी गई है… लेकिन गंजबासौदा में कई विद्यालय ऐसे हैं जो इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।

ऐसी ही कुछ संस्थाएं देखने को मिली जिनमें माध्यमिक शाला सेमरी , नौघई, सलोई सहित दर्जनों ऐसे विद्यालय हैं जहां ध्वजारोहण नही किया जा रहा है … इसके बारे में जब शाला प्रभारियों से पूछा गया तो वो बहाने बनाने लगे।