IPS Transfer Latest News: छुट्टी के दिन बदले गए कई जिलों के SP और DSP, 7 IPS सहित 46 अफसर इधर से उधर, जानिए अब किसे कहां मिली पोस्टिंग?

Ads

छुट्टी के दिन बदले गए कई जिलों के SP और DSP, 7 IPS सहित 46 अफसर इधर से उधर, IPS Transfer Latest News: Many District SP Transferred on Holiday

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 07:06 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 08:34 PM IST

चंडीगढ़ः IPS Transfer Latest News हरियाणा सरकार ने अपने पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में पदस्थ 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कई जगहों के एसपी और कई जिलों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शामिल है। इस संबंध में सरकार की ओर से रविवार को आदेश जारी किए गए हैं।

IPS Transfer Latest News जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार को SP लॉ एंड ऑर्डर, पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास SP STF और SP सोशल आउटरीच, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। परबीना पी. को SP GRP, अंबाला कैंट नियुक्त किया गया है। राजेश मोहन को DCP सेंट्रल फरीदाबाद और प्रतीक गहलोत को DCP मानेसर लगाया गया है। प्रतीक गहलोत को 4th IRB, मानेसर के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। आयुष यादव को DCP साउथ, गुरुग्राम और जयबीर सिंह को DCP क्राइम, फरीदाबाद की जिम्मेदारी मिली है।

देखें पूरी सूची (IPS Transfer Latest News)