Objectionable Videos of 50 Girls: इस तांत्रिक के पास मिले 50 से ज्यादा लड़कियों के बेहद आपत्तिजनक वीडियो.. डार्क वेब के जरिये बेचकर करता था कमाई, दिलचस्प तरीके से हुआ खुलासा

Ads

तमिलनाडु में स्वयंभू बाबा विजयाराजा को महिलाओं और नाबालिगों के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके लैपटॉप से 50 से ज्यादा वीडियो मिले और डार्क वेब पर इन्हें बेचने का आरोप है।

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 07:02 PM IST

Godman Objectionable Videos of 50 Girls || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • कथित बाबा के लैपटॉप से 50+ वीडियो मिले
  • डार्क वेब पर वीडियो बेचने का आरोप
  • छात्रा की शिकायत से मामले का खुलासा

Godman Objectionable Videos of 50 Girls: नई दिल्ली: तमिलनाडु में तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक स्वयंभू बाबा को महिलाओं और नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने और उनके अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक़ आरोपी इन वीडियो को डार्क वेब के जरिए बेचता था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

आरोपी की पहचान 50 साल के विजयाराजा के तौर पर हुई है। वह वाझापाड़ी इलाके में ‘शनिश्वरा’ नाम से तंत्र-मंत्र केंद्र चला रहा था। पुलिस का आरोप है कि वह पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं और लड़कियों के वीडियो गुप्त कैमरों से रिकॉर्ड करता था।

स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद खुला मामला

Godman Objectionable Videos of 50 Girls: पुलिस के मुताबिक मामले का खुलासा तब हुआ जब एक स्कूली छात्रा गणेश चतुर्थी के लिए चंदा लेने आरोपी के केंद्र पर पहुंची। आरोप है कि विजयाराजा ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। डरी हुई छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग और दूसरे और सीधे आरोपी के केंद्र में पहुंचे। भीड़ को आता देख विजयाराजा ने केंद्र का दरवाजा बंद किया और वहां से भाग गया। हालाँकि कुछ देर में उसे पकड़ लिया और वाझापाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।

लैपटॉप में मिले 50 से ज्यादा वीडियो

पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, उसमें महिलाओं और स्कूली लड़कियों के 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल स्टोरेज डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का आरोप है कि आरोपी महिलाओं को प्रसाद के नाम पर ऐसा पानी या खाने की चीज देता था, जिसमें नशीला पदार्थ मिला होता था। इसके बाद वह गुप्त कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड करता था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

डार्क वेब पर वीडियो बेचने का आरोप

Godman Objectionable Videos of 50 Girls: पुलिस ने बताया है कि, विजयाराजा पहले बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री बंद होने के बाद उसने खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार और बाबा बताना शुरू किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक ऑनलाइन पोर्टल ने ऐसे वीडियो के बदले पैसे देने की पेशकश की थी। इसके बाद वह महिलाओं के वीडियो बनाकर उस वेबसाइट पर भेजता था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव

आशियाना हाउसिंग चालू वित्त वर्ष में जमीन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी: एमडी

मुंबई पुलिस पर उमर खालिद पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप

महानगरों से आगे बढ़ी भर्ती की प्रक्रिया, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर बने नए प्रतिभा केंद्र: रिपोर्ट

पहले उप्र पुलिस भर्ती में आवेदन नहीं करने वालों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था: आदित्यनाथ

Q1. विजयाराजा को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया?

Ans: महिलाओं और नाबालिगों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Q2. आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?

Ans: पुलिस के अनुसार लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं।

Q3. मामले का खुलासा कैसे हुआ?

Ans: स्कूल छात्रा से कथित छेड़छाड़ की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।