जीरम हमला: तत्कालीन ADJ इंटेलिजेंस मुकेश गुप्ता का हुआ क्रॉस एग्जामिनेशन

जीरम हमला: तत्कालीन ADJ इंटेलिजेंस मुकेश गुप्ता का हुआ क्रॉस एग्जामिनेशन

जीरम हमला: तत्कालीन ADJ इंटेलिजेंस मुकेश गुप्ता का हुआ क्रॉस एग्जामिनेशन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: August 9, 2017 5:14 am IST

जीरम आयोग की सुनवाई के दौरान मंगलवार से एक बार फिर तत्कालीन एडीजे इंटेलिजेंस मुकेश गुप्ता का क्रास एग्जामिनेशन शुरू हुआ. मंगलवार को उनसे कांग्रेस के वकील ने पूछा कि मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह की विकास यात्रा में करीब 18 सौ सुरक्षाकर्मी. जबकि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में मात्र 218 सुरक्षा कर्मी ही क्यों थे. जवाब में गुप्ता ने कहा कि विकास यात्रा सरकारी यात्रा थी उसकी कांग्रेस की यात्रा से तुलना नहीं की जा सकती ।

साथ ही कांग्रेस के वकील ने पूछा कि क्या इंटेलिजेंस ने महेंद्र कर्मा और परिवर्तन यात्रा में शामिल बड़े नेताओं को ये सुझाव नहीं दिया कि वे सड़क मार्ग से ना चलें, जवाब में मुकेश गुप्ता ने कहा कि ऐसा कोई सुझाव देने की आवश्यकता नहीं थी और ना ही किसी ने उनसे सलाह मांगी थी ।वहीं विकास यात्रा में मुख्यमंत्री और परिवर्तन यात्रा में अजीत जोगी के हैलिकाप्टर से शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन किस साधन से यात्रा करेगा इसकी जिम्मेदारी पुलिस और इंटेलिजेंस की नहीं होती. मुकेश गुप्ता का क्रास एग्जामिनेशन आज भी जारी रहेगा.


लेखक के बारे में