पुलिसवाले के घर चोरों का धावा, 10 लाख के जेवर पार
पुलिसवाले के घर चोरों का धावा, 10 लाख के जेवर पार
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि बीती रात पुरानी बस्ती इलाके के एक पुलिसवाले के मकान में चोर ने धावा बोलकर करीब 10 लाख के जेवर पार कर दिए।
पढ़ें- कोरबा-रायपुर के बीच नई ट्रेन की सौगात, 6 अक्टूबर को दिखाई जाएगी हरी झंडी
रायपुर में पदस्थ आरक्षक सौरव सिंह ठाकुर परिवार के साथ पुरानी बस्ती इलाके में रहते हैं। चोर किचन के रास्ते घर में घुसा और कमरे में सो रहे सौरभ और उसकी मां के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और इसके बाद दूसरे कमरे में चोरी की।
पढ़ें- नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, फोर्स ने जब्त किया 110 स्पाइक के साथ 14 स्पाइक बोर्ड
जांच में सामने आया है कि चोरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा खंगालने के बाद पता चला कि एक चोर ने वारदात को अंजाम दिया है। राधास्वामी नगर में आरक्षक सौरव सिंह ठाकुर का मकान है। सौरव, उसकी मां और दादी घर में रहती हैं। सुबह सौरव और उसका परिवार उठा तो चोरी का पता चला कि आलमारी में रखे 30 तोला सोने के जेवर और करीब 5 हजार रुपए गायब हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


