इन लोगों ने आपसी सहयोग से महज 11 दिन में बना दिया बांध
इन लोगों ने आपसी सहयोग से महज 11 दिन में बना दिया बांध
जशपुर से महज 20 किमी दूर बरपानी गांव में लोगों ने पानी की समस्या को दूर करने का हल खुद ही निकाल लिया.. कई बार जिम्मेदारों के पास समस्या लेकर जाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई.. तो 65 परिवारों ने एकजुट होकर 11 दिन में कच्चा बांध बना लिया.. ये बांध लगभग 100 फीट लंबा..10 फीट चैड़ा..और 15 फीट ऊंचा है..हालांकि अब बांध को पक्का और उच्चा करने के लिए कलेक्टर से मदद मांगी जा रही है..वहीं अब कलेक्टर ने भी मदद का भरोसा दिया है..इस बांध से पानी कि किल्लत नहीं होगी और लगभग 150 एकड़ खेतों की सिंचाई भी हो सकेगी।

Facebook


