ठाणे शहर में पेट्रोल पंप लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार
ठाणे शहर में पेट्रोल पंप लूटने के आरोप में तीन गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र), 12 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक पेट्रोल पंप लूटने और 32,000 रुपये लेकर भागने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
चीतलसर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक शशिकांत रोकड़े ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात हुई जब पुलिस की एक गश्त टीम ने विद्यापीठ के पास पेट्रोल पंप पर कथित रूप से लूटपाट करने के बाद भाग रहे आरोपियों का पीछा किया।
अधिकारी ने कहा कि तीनों को पकड़ लिया गया और उनके पास से 32,000 रुपये नकद बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी प्रकाश अंगारी (20), सुनील पाटीदार (25) और मोहन डिडोर (30) के खिलाफ भादंसं की धारा 392 (डकैती) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा शुभांशि अविनाश
अविनाश

Facebook


