Bus accident News 2021 : शाहजहांपुर में बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल

Bus accident News 2021 : शाहजहांपुर में बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल

Bus accident News 2021 : शाहजहांपुर में बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 18, 2021 5:18 am IST

Bus accident News 2021

शाहजहांपुर (उप्र), 18 जुलाई (भाषा) दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही एक निजी बस रविवार तड़के यहां तिलहर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई, जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

तिलहर थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि दिल्ली से सवारियां लेकर शाहजहांपुर आ रही एक प्राइवेट बस का चालक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छह बजे संतुलन खो बैठा और बस बंथरा मेडिकल कॉलेज के पास कई खोखों को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में बैठे करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है तथा घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदोई जिले के अशहर (45) तथा शाहजहांपुर के सुरेश (40) के रूप में हुई है जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, वे चाय के खोखे के पास खड़े होकर चाय पी रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.