ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: January 14, 2021 3:50 pm IST

फतेहपुर (उप्र), 14 जनवरी (भाषा) फतेहपुर जिले के थरियांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर आंबापुर गांव में एक ढाबे के सामने शाम करीब साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया, जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में आठ साल का एक लड़का है और दो युवकों की आयु 25-26 साल के बीच होगी।

एसएचओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए तीनों शव सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं और उनकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

भाषा सं सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में