बिजनौर मे अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सिपाही सहित तीन लोगों की मौत

बिजनौर मे अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सिपाही सहित तीन लोगों की मौत

बिजनौर मे अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सिपाही सहित तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: February 16, 2021 4:24 am IST

बिजनौर, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पुलिस के एक सिपाही सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इस बारे में बताया।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना अफजलगढ़ में तैनात सिपाही ञिवेश वर्मा सोमवार रात करीब 11 बजे थाने के बाहर खड़े थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिजनौर में सोमवार-मंगलवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर स्टेडियम के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार रोबिन और कार्तिक की मौत हो गयी।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में