बिजनौर में इनामी बदमाश सहित तीन चोरी चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार

बिजनौर में इनामी बदमाश सहित तीन चोरी चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार

बिजनौर में इनामी बदमाश सहित तीन चोरी चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 9, 2021 11:37 am IST

बिजनौर, नौ जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस ने कथित इनामी बदमाश सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, तीन अवैध तमंचे और 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को थाना अफजलगढ़ पुलिस ने मंझोली के रास्ते पर आम के बाग से देवेन्द्र,सोनू उर्फ सोहेल और रोहित को चोरी की तीन बाइक,तीन तमंचे और 40,240 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है।

सिंह के अनुसार तीनो पर बिजनौर,बरेली,देहरादून और कोटद्दार में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अधिकारी के मुताबिक देवेन्द्र इनामी बदमाशा है।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में