बिजनौर में गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद

बिजनौर में गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद

बिजनौर में गंगा नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, एक का शव बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: May 16, 2021 2:40 pm IST

बिजनौर, 16 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में बिजनौर और अमरोहा की सीमा पर स्थित गंगा नदी में रविवार को नहाने गए तीन युवक डूब गये जिनमें से एक युवक का शव निकाल लिया गया है जबकि दो युवकों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के नंगला गांव निवासी जावेद(21),राजू(20) और सुहेल आज दिन में गंगा नदी में नहाने गए थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पुलिस चौकी शेरपुर थाना धनौरा जिला अमरोहा में लगता है।

सिंह ने बताया कि गंगा नदी में नहाते वक्त तीनो युवक गहरे पानी में डूबने लगे, शोर होने पर ग्रामीण गोताखोरो की मदद से सुहेल को गंगा से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जावेद और राजू की तलाश की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

भाषा सं. धीरज

धीरज


लेखक के बारे में