अब तक 800 से अधिक परिवारों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान

अब तक 800 से अधिक परिवारों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान

अब तक 800 से अधिक परिवारों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया मुख्यमंत्री का सम्मान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: June 9, 2021 3:48 pm IST

रायपुर। अनुकंपा नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद प्रदेश में कई विभागों में सवा 8 सौ परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया है। फेडरेशन के कर्मचारी शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियेां ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश में प्रदेश के ढ़ाई हजार से अधिक परिवारों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Vikas Upadhyay : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने दो सामुदायिक भवन-सड़क…

इसके अलावा मुख्यमंत्री को महंगाई भत्ता सहित कई आदेशों के लिए भी धन्यवाद दिया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि पदाधिकारी अनुकंपा नियुक्ति के लिए दो चरणों में आंदोलन किए। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें: Kamal Vihar municipal corporation: घर मालिकों को नगर निगम में देनी …

इधर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा ने भी मुख्यमंत्री से बची मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इधर 700 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर धन्यवाद दिया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com