प्रदेश में आज 843 नए कोरोना मरीज आए सामने, 18 मरीजों की मौत, 922 मरीजों ने जीती जंग..देखिए जिलेवार आंकड़े

प्रदेश में आज 843 नए कोरोना मरीज आए सामने, 18 मरीजों की मौत, 922 मरीजों ने जीती जंग..देखिए जिलेवार आंकड़े

प्रदेश में आज 843 नए कोरोना मरीज आए सामने, 18 मरीजों की मौत, 922 मरीजों ने जीती जंग..देखिए जिलेवार आंकड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 11, 2020 2:45 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। आज प्रदेश भर में 843 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार 734 हो गई। वहीं, अ​ब तक 30 हजार 596 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 18 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

Read More News: इन बीमारियों से जूझ रहे थे डॉ राहत इंदौरी, निधन के बाद अरबिंदो हॉस्पिटल ने दी अहम जानकारी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ​मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 843 नए मरीज मिले। वहीं, राहत की खबर यह रही कि आज प्रदेशभर में 922 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज छुट्टी मिल गई। प्रदेश में जिस तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे वहीं उसी तेजी के साथ अब लोग कोरोना के खिलाफ जंग जीत रहे हैं।

Read More News: मानसून की बेरुखी, जुलाई में सामान्य से कम बारिश, ​किसानों की बढ़ी च…

आज प्रदेश में आज 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 1033 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब 9105 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 8900 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनसे 6001 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 2563 है।

Read More News: शहडोल में नहीं थम रहा कोरोना केस, 5 और नए मरीजों की पुष्टि


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com