शहर में कल रहेगा टोटल लॉकडाउन, एक साथ 61 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

शहर में कल रहेगा टोटल लॉकडाउन, एक साथ 61 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला

शहर में कल रहेगा टोटल लॉकडाउन, एक साथ 61 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: July 6, 2020 3:23 pm IST

ग्वालियर। चंबल अंचल में कोरोना संक्रमण के मामले में काफी तेजी आ गई है, आज एक साथ ग्वालियर में 61 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 644 हो गई है। जिले में इस सप्ताह 172 फीसदी मरीज बढ़े हैं। लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होने के कारण कल जिला प्रशासन ने कल टोटल लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: स्कूली सिलेबस में होगी 33 फ़ीसदी कटौती, शिक्षकों और विशेषज्ञों से र…

जिला प्रशासन ने यहां कल यानि मंगलवार को सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट दी है, कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। वहीं खरगोन में भी आज 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 318 हो गई है। जबकि जबकि 265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, यहां अब तक 15 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: उमा भारती ने कहा मै’मोगली’हूं..शेर की सवारी करती हूं, राघोगढ़ के शेर…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com