कल शहर में बंद रहेंगी सभी दुकानें, आज ही खरीद लें जरूरी सामान

कल शहर में बंद रहेंगी सभी दुकानें, आज ही खरीद लें जरूरी सामान

कल शहर में बंद रहेंगी सभी दुकानें, आज ही खरीद लें जरूरी सामान
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: August 8, 2020 2:36 pm IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लागू किए गए लॉकडाउन में 7 अगस्त से छूट दे गई थी। इसके साथ ही सरकार ने जिले में लॉकडाउन लागू किए जाने का अधिकारी जिला कलेक्टर को सौंप दिया था। जिसके बाद रायपुर जिला कलेक्टर एस भारतीदासन ने व्यापारिक संगठनों से बैठक के बाद यह फैसला लिया था कि सभी दुकानें 7 अगस्त से खुलेंगी और हर रविवार को रायपुर में टोटल लॉकडाउन रहेगा। यानि कल शहर में पूरी दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान सिर्फ दूध विक्रेताओं और आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी।

Read More: CM भूपेश बघेल ने दी विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं, कहा- जनजातीय प्राचीन कला और संस्कृति छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर..

7 अगस्त से इन सेवाओं को ​मिली है छूट
कलेक्टर एस भारतीदासन की ओर जारी आदेश के अनुसार 7 अगस्त से शहर में फल, सब्जी और मटन की दुकानें सुबह 6 से 12 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से जारी अनलॉक 3 की गाइडलाइन के अनुसार जिम, व्यायाम शाला और योग संस्थानों को भी सुबह 6 से शाम 8 बजे तक की छूट दी गई है। जबकि गुपचुप, चाट समोसे सहित सभी ठेले व्यापारियों को सुबह 10 से रात 9 बजे तक की छूट दी गई है। जबकि होम डिलीवरी के लिए एक घंटे का एक्सट्रा समय दिया गया है।

Read More: पुलिस भी रह गई हैरान, जब युवक के पास से मिले इतने सारे नकली नोट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"