छत्तीसगढ़ में दो लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या, आज 1571 नए मरीजों की पुष्टि, 22 संक्रमितों की मौत

छत्तीसगढ़ में दो लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या, आज 1571 नए मरीजों की पुष्टि, 22 संक्रमितों की मौत

छत्तीसगढ़ में दो लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या, आज 1571 नए मरीजों की पुष्टि, 22 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 7, 2020 6:12 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 1,571 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,192 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 22 मरीज उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2434 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: ‘ड्रग्स’ मामले की जांच पर सियासत! पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति …

छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। आज 1,571 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 99 हजार 562 हो गई है। वहीं ​अब तक 1,73,872 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 23,256 हो गई है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का बयान, पटाखों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर अभी विचार…

जिलेवार मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेवार मरीजों की संख्या इस प्रकार है—
दुर्ग- 53
राजनांदगांव- 110
बालोद- 105
बेमेतरा- 38
कवर्धा- 62
रायपुर- 127
धमतरी- 53
बलौदाबाजार- 44
महासमुंद- 37
गरियाबंद- 38
बिलासपुर- 106
रायगढ़- 90
कोरबा- 150
जांजगीर- 178
मुंगेली- 39
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 03
सरगुजा- 34
कोरिया- 15
सूरजपुर- 38
बलरामपुर- 24
जशपुर- 21
बस्तर- 33
कोंडागांव- 69
दंतेवाड़- 33
सुकमा- 06
कांकेर- 33
नारायणपुर- 06
बीजापुर- 22
अन्य राज्य- 04 मरीज शामिल हैं।

आज 1,571 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1,192 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,73,872 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 23,256 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/E2qrRulyI4

— Health Department CG (@HealthCgGov) November 7, 2020


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com